एससी ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर ईडी से 17 मई तक मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने सोमवार को ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देनी वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से 17 मई तक जवाब मांगा है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की है।