एससीओ की प्राथमिकता आतंकवाद व कट्टरवाद का मुकाबला करना होनी चाहिए: रूसी राष्ट्रपति
एससीओ शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा, "मैं एससीओ सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "एससीओ की प्राथमिकता आतंकवाद, अतिवाद और कट्टरवाद का मुकाबला करना होनी चाहिए।" वहीं, पीएम मोदी ने सम्मेलन में कहा था कि कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं।