एससीओ बैठक में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो
शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी भारत पहुंच गए हैं। गोवा में यह बैठक 4-5 मई के बीच आयोजित होगी। भारत पहुंचने से पहले ज़रदारी ने कहा था, "बैठक में मेरा भाग लेना एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"