एसीबी के केस के आधार पर स्वाति मालीवाल पर दबाव बना रही है बीजेपी: 'आप'
'आप' की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले को लेकर 'आप' नेता आतिशी ने शनिवार को कहा कि मालीवाल के खिलाफ ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के पुराने केस के आधार पर बीजेपी उन पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा, "यह एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है...जो दिल्ली सीएम केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी द्वारा रचा जा रहा है।"