एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में ठगने वाले राजस्थान के गैंग का हुआ भंडाफोड़

पंचकूला (हरियाणा) की पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस देने की आड़ में 100 से अधिक लोगों को ठग चुके राजस्थान के गैंग का भंडाफोड़ कर उदयपुर से 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। गैंग ने एक लड़के से एस्कॉर्ट सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन, होटल बुकिंग आदि के नाम पर ₹1.18 लाख ठगे। आरोपियों के पास से 24 फोन बरामद हुए हैं।

Load More