ऐंकर निवेशकों के बीच छा गया IPO, सचिन तेंदुलकर से माधुरी दीक्षित तक से कनेक्शन
लग्ज़री फैशन प्लैटफॉर्म पर्पल स्टाइल लैब्स का ₹680 करोड़ का IPO 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुलेगा। एंकर निवेशकों से कंपनी ने ₹306 करोड़ जुटाए हैं। इसका प्राइस बैंड ₹546-₹575 प्रति शेयर तय किया गया है। शेयर बाज़ार में यह 7 सितंबर को लिस्ट होगा। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसे सेलेब्रिटीज़ इसमें निवेशक रहे हैं।