ऐंटी डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर मैक्स पर्सेल हुए निलंबित
दो बार के ग्रैंड स्लैम विजेता मैक्स पर्सेल को टेनिस के डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने कहा कि पर्सेल ने नियमों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है। पर्सेल ने कहा कि उन्होंने अनजाने में स्वीकार्य सीमा से अधिक विटामिन का इंजेक्शन लिया था।