ऐंटी ड्रग ऐक्टिविस्ट की पंजाब में कैमरे के सामने गोली मारकर की गई हत्या
पंजाब के मानसा में एक मेडिकल शॉप में ऐंटी ड्रग ऐक्टिविस्ट परविंदर झोटा की कैमरे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने घटना का वीडियो X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "परविंदर ड्रग डीलर्स को लाइव दिखा रहे थे, तभी मेडिकल शॉप के मालिक ने उन्हें गोली मार दी।"