ऐंडी मरे ने टेनिस से लिया संन्यास, कहा- वैसे भी मुझे टेनिस कभी पसंद नहीं आया
तीन बार के सिंगल्स ग्रैंड स्लैम चैंपियन ऐंडी मरे ने टेनिस से संन्यास ले लिया है। उन्होंने X पर लिखा, "वैसे भी मुझे टेनिस कभी पसंद नहीं आया।" उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स-2024 में अपना आखिरी मैच खेला जहां वह मेन्स डबल्स के क्वॉर्टर फाइनल में हार गए। वह नवंबर 2016 में विश्व नंबर-1 बनने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने थे।