ऐंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में मौजूद नहीं थे सचिन व ऐंडरसन

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच के बाद हुई ऐंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर और जेम्स ऐंडरसन मौजूद नहीं थे। वहीं, पटौदी मेडल देने के दौरान भी मंसूर अली खान पटौदी के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि ईसीबी ने उन्हें आमंत्रित किया था या नहीं।

Load More