ऐंडरसन ने आखिरी टेस्ट के बाद स्टोक्स के बच्चों संग खेला क्रिकेट, स्टोक्स ने दी प्रतिक्रिया
इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद शुक्रवार को बच्चों के साथ क्रिकेट खेला जिसका वीडियो सामने आया है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वीडियो शेयर कर X पर लिखा, "मेरी बेटी बल्लेबाज़ी कर रही है और बेटा फील्डिंग कर रहा है...वे एक दिन जानेंगे कि ऐंडरसन कौन हैं।"