ऐंबुलेंस का दुरुपयोग करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ केस दर्ज
केरल पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी व दो अन्य लोगों के खिलाफ ऐंबुलेंस का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया कि जिस ऐंबुलेंस का उपयोग मरीज़ों के लिए होना चाहिए उसका इस्तेमाल सुरेश ने अपनी निजी यात्रा के लिए किया। मंत्री पर ऐंबुलेंस से पूरम महोत्सव पहुंचने का आरोप है।