ऐंटी-एजिंग के बादशाह: अनिल कपूर को 66वें जन्मदिन की बधाई देते हुए अर्जुन कपूर
ऐक्टर अर्जुन कपूर ने अपने चाचा व ऐक्टर अनिल कपूर को शनिवार को 66वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अर्जुन ने वीडियो के साथ लिखा, "ऐंटी-एजिंग के बादशाह को जन्मदिन मुबारक।" वीडियो में अर्जुन की फिल्म 'इशकज़ादे' के 'छोकरा जवान' गाने के साथ अनिल की कई तस्वीरों को देखा जा सकता है।