ऐक्टिंग में काम नहीं मिला तो मज़दूरी करूंगा, स्पॉटबॉय का काम करूंगा: रणवीर शौरी
ऐक्टर रणवीर शौरी ने कहा है कि अगर उन्हें ऐक्टिंग के ऑफर नहीं मिले तो उन्हें मज़दूरी करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर मुझे सेट पर स्पॉटबॉय के तौर पर भी काम करना पड़ा तो मैं यह करके अपना खर्चा चला लूंगा।" रणवीर ने बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली समेत कई निर्देशकों से काम मांगा है।