ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली हत्या की धमकी; कहा- 2 दिन में ₹50 लाख दो, नहीं तो मार देंगे
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उन्हें फोन पर गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर कहा गया, "2 दिन का वक्त है ₹50 लाख भेजो, रकम नहीं मिली तो जान से मार देंगे।" अक्षरा ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उन्हें 11 नवंबर की रात 2 अलग-अलग नंबरों से फोन आए थे।