ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए किया प्रचार
हरियाणा के गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में भोजपुरी सिंगर व ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने प्रचार किया है। अक्षरा सिंह प्रचार के दौरान वर्धन यादव के लिए 'नेता बेजोड़ बाड़े हो' गाना गाते हुए नज़र आईं। वर्धन ने अभिनेता राज बब्बर के लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभाई थी।