ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने किया क्लीनिकल ऐंग्ज़ाइटी से ग्रस्त होने का खुलासा
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करीना कपूर खान के टॉक शो पर बताया है कि उन्हें क्लीनिकल ऐंग्ज़ाइटी है। आलिया ने बताया कि उन्हें अक्सर ऐंग्ज़ाइटी होती है और अक्सर वह अलग-अलग हालातों में सबसे बुरी परिस्थितियों की कल्पना करने लगती हैं। आलिया ने बताया कि उनके पति व अभिनेता रणबीर कपूर ऐसी परिस्थिति में बहुत सपोर्ट करते रहे हैं।