ऐक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया ने लॉस ऐंजिलिस के अग्नि पीड़ितों के लिए डोनेट किए $50,000
ऐक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया ने लॉस ऐंजिलिस के जंगल में लगी आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए $50,000 डोनेट किए हैं। ईवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लॉस ऐंजिलिस में लगी विनाशकारी आग को लेकर मेरा दिल दुखी है। मैं 'दिस इज अबाउट ह्यूमैनिटी' (संगठन) के प्रयासों में $50,000 का योगदान दे रही हूं।"