ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और ऐक्टर अली फज़ल ने बेटी का रखा अरबी नाम 'ज़ुनैरा'
ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और ऐक्टर अली फज़ल ने अपनी बेटी का नाम ज़ुनैरा इदा फज़ल रखा है। बकौल रिपोर्ट्स, ज़ुनैरा एक अरबी नाम है जिसका मतलब होता है 'गाइडिंग लाइट' यानी रास्ता दिखाने वाली रोशनी। इदा एक ग्रीक शब्द है जिसका अर्थ 'मेहनती' होता है। ऋचा-अली ने 2022 में शादी की थी और जुलाई 2024 में ज़ुनैरा का जन्म हुआ।