ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन और उनके मंगेतर एड वेस्टविक ने की शादी
अभिनेत्री-मॉडल एमी जैक्सन और अभिनेता व उनके मंगेतर एड वेस्टविक ने इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली है। इससे पहले एमी और एड ने शुक्रवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शादी के लिए प्राइवेट जेट से इटली रवाना होने की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों ने इस साल जनवरी में सगाई कर ली थी।