ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत की उड़ी अफवाह, उन्होंने दी प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है जिसके बाद काजल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने लिखा, "ईश्वर की कृपा से मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, सुरक्षित हूं...विनम्र निवेदन है कि झूठी-आधारहीन खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं।"