inshorts

ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने शेयर कीं अपने बेबी शावर की तस्वीरें

ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फादर्स डे के मौके पर रविवार को अपने बेबी शावर की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा केक कटिंग से पहले मन्नत मांगते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा कियारा ने अपने पिता, ससुर और सिद्धार्थ को फादर्स डे की बधाई देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।