ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी बनने वाली हैं मां, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति व अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। उन्होंने ऊनी मोज़े की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारी ज़िंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आने वाला है। ❤️🧿🙏🏻" आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को शादी की थी।