अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने बताया है कि पिछले कुछ वर्षों में वज़न बढ़ने के कारण उन्होंने कई अवसर गंवाए थे। बकौल कश्मीरा, उन्होंने 2020 के लॉकडाउन में खुद पर ध्यान देना शुरू किया, हेल्दी खानपान अपनाया, छोटे-छोटे हिस्सों में खाना शुरू किया और घर पर वर्कआउट करने लगीं। लॉकडाउन के पहले 3 महीनों में उन्होंने काफी वज़न घटा लिया था।