ऐक्ट्रेस चार्मिला ने बताया फिल्म के बदले में सेक्स की मांग पूरी करने का कोड वर्ड, कहा- 28 फिल्में खो दीं
ऐक्ट्रेस चार्मिला ने सीएनएन-न्यूज़18 को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ऑफर के बदले में सेक्स की मांग को पूरा करने का कोड वर्ड 'ऐडजस्ट' है। चार्मिला ने बताया कि उन्होंने 28 फिल्में खो दीं क्योंकि वह ऐडजस्ट नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी राय में तमिल फिल्म इंडस्ट्री बेहतर है।