'बिगबॉस ओटीटी-2' समेत कई टीवी शोज़ कर चुकीं ऐक्ट्रेस जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण धनक के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर कर नोट में कहा, "शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, धनक अमेरिका में रहते हैं और वह बिज़नेसमैन हैं।