ऐक्ट्रेस ज़रीन खान की मां परवीन खान का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। ऐक्ट्रेस की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि कर बताया कि अंतिम संस्कार अंधेरी वेस्ट स्थित वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में होगा। गौरतलब है, ज़रीन की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं व उन्हें कई बार आईसीयू में भर्ती किया गया था।