ऐक्ट्रेस जया प्रदा को यूपी के कोर्ट ने आचार संहिता के उल्लंघन मामले में किया बरी
रामपुर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में ऐक्ट्रेस व पूर्व सांसद जयाप्रदा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जया ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था जिस दौरान यह मामला दर्ज हुआ था। जया ने कहा कि वह कोर्ट का बहुत सम्मान करती हैं।