ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया की मां की जवानी की फोटो आई सामने; लोग बोले- कार्बन कॉपी
ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया की मां की जवानी के समय की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर को लेकर कई यूज़र्स ने कहा कि तारा अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं। एक यूज़र ने तारा और तारा की मां की तस्वीरों को लेकर कहा, "मुझे तो दोनों सेम ही लग रहे हैं😂।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "कंट्रोल सी-कंट्रोल वी।"