ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ED ने मनी लॉन्डरिंग मामले में की पूछताछ: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने गुरुवार को मोबाइल ऐप 'एचपीज़ेड टोकन' से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के मामले में ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से पूछताछ की। बकौल रिपोर्ट्स, तमन्ना गुरुवार को गुवाहाटी (असम) स्थित ईडी कार्यालय में पेश हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना को ऐप कंपनी के एक कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रुपए मिले थे।