ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता बनीं मां, बेटी को दिया जन्म
अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्होंने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बच्ची के पैरों की एक तस्वीर भी शेयर की है। गौरतलब है कि मसाबा और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने पिछले साल जनवरी में शादी की थी और यह उनकी पहली संतान है।