ऐक्ट्रेस नीना डोबरेव ने की ओलंपिक पदक विजेता शॉन वाइट से सगाई की घोषणा
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस नीना डोबरेव ने अमेरिकी ओलंपिक पदक विजेता शॉन वाइट संग सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा की है। वहीं, शॉन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "उसने हां कर दी है।" एक तस्वीर में शॉन मंगेतर नीना को प्रपोज़ करते दिख रहे हैं। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कपल को बधाई दी है।