ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने 'ईर्ष्या' और 'भरोसे' को लेकर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से अलग हो चुकीं ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने इंस्टाग्राम पर 'ईर्ष्या' और 'भरोसे' को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मोहब्बत सब्र मांगती है, मोहब्बत में दयालुता होती है, मोहब्बत में ईर्ष्या नहीं होती है, मोहब्बत किसी को नीचा नहीं दिखाती है, मोहब्बत में हमेशा भरोसा होता है...प्यार कभी हारता नहीं है।"