अभिनेत्री नयनतारा ने बताया है कि उनका 'X' अकाउंट हैक हो गया है। नयनतारा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया, "कृपया पोस्ट किए जा रहे किसी भी गैर ज़रूरी या अजीब ट्वीट पर ध्यान ना दें।" अकाउंट हैक होने से पहले नयनतारा ने आखिरी पोस्ट फिल्म 'जवान' के एक साल पूरे होने पर किया था।