ऐक्ट्रेस प्रणिता सुभाष दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म
ऐक्ट्रेस प्रणिता सुभाष दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। ऐक्ट्रेस ने जुलाई में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। प्रणिता ने 2022 में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें पहले की तरह ज़्यादा चिंता नहीं हुई। गौरतलब है, प्रणिता ने 2021 में बिज़नेसमैन नितिन राजू से शादी की थी।