ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, प्रेग्नेंसी की दी जानकारी
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर गर्भवती होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की है जिस पर '1+1=3' लिखा है और कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हमारा छोटा सा संसार आने वाला है। बहुत खुशकिस्मती है।" गौरतलब है, परिणीति ने 'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सितंबर 2023 में शादी की थी।