ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की पूर्व टीचर ने याद दिलाया उन्हें उनका टाइम, कहा- तुम भी बदतमीज़ थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर द्वारा पोस्ट करने के बाद उनकी पूर्व ऐक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "तुम खुद अपनी टीचर के प्रति कितनी बदतमीज़ और तिरस्कारपूर्ण रवैया रखती थीं। क्या तुम अपनी नई सोच के बारे में बता सकती हो...कि तुम्हारे विचार कैसे बदल गए?"