ऐक्ट्रेस मीनू ने मुझे पैसों के लिए ब्लैकमेल किया: यौन उत्पीड़न के आरोप पर ऐक्टर मुकेश
अभिनेता और केरल के सीपीआईएम विधायक एम मुकेश ने ऐक्ट्रेस मीनू मुनीर के यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर कहा है कि मुनीर व उनके पति ने उन्हें ब्लैकमेल किया था। मुकेश ने कहा कि मुनीर ने उन्हें 2009 और 2022 में संपर्क कर 'कम-से-कम ₹1 लाख' मांगे थे और उनके पति ने भी 'बड़ी रकम' मांगी थी।