ऐक्ट्रेस मोना सिंह का 6 महीने में 15 किलोग्राम वज़न हुआ कम, शेयर किए टिप्स
ऐक्ट्रेस मोना सिंह ने बताया है कि उन्होंने 6 महीनों में 15 किलोग्राम वज़न घटाया है। उन्होंने कहा, "जब आप वज़न घटा रहे होते हैं तो अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण होता है।" मोना ने बताया कि उन्होंने जिम नहीं बल्कि योग को चुना और इंटरमिटेंट फास्टिंग भी की। बकौल मोना, उन्होंने अपने भोजन में फाइबर और अधिक प्रोटीन को शामिल किया।