ऐक्ट्रेस मीरा नंदा ने लंदन में रहने वाले अपने मंगेतर से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदा ने शनिवार को अपने मंगेतर व कारोबारी श्रीजू से शादी कर ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मेरा जीवन और मेरा प्यार।" बकौल रिपोर्ट्स, मीरा एक मैट्रिमोनियल साइट के ज़रिए लंदन में रहने वाले श्रीजू से मिली थीं और पिछले साल सितंबर में उनकी सगाई हुई थी।