ऐक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत की AI से फेक बिकिनी तस्वीरें बनाने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार
ऐक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत की AI से तस्वीरें बनाने और उन्हें फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रुक्मिणी ने कहा कि इससे उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन हुआ, इज़्ज़त को नुकसान पहुंचा और उन्हें मानसिक परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर उनकी हरी बिकिनी वालीं फर्ज़ी तस्वीरें सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया था।