ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, राजनीति में आने की लगीं अटकलें

'उतरन' सीरियल फेम ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी मां के साथ दिल्ली में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि रश्मि ऐक्टिंग छोड़कर राजनीति में आएंगी। रश्मि की मां गडकरी को शॉल पहनाती नज़र आईं।

Load More