ऐक्ट्रेस व बेंगलुरु मेट्रो में अपनी आवाज़ देने वालीं अपर्णा वास्तारे का हुआ निधन
कन्नड़ अभिनेत्री व मशहूर टीवी ऐंकर अपर्णा वास्तारे का गुरुवार को 57-साल की उम्र में निधन हो गया। अपर्णा पिछले दो साल से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थीं। अपर्णा ने बेंगलुरु मेट्रो (नम्मा मेट्रो) में अपनी आवाज़ दी थी और वह कन्नड़ भाषा में गंतव्य की जानकारी देती थीं। उन्होंने टीवी सीरियल 'मुक्ता' में भी अभिनय किया था।