ऐक्ट्रेस श्रीलीला ने एक और बच्ची को लिया गोद, 23 साल की उम्र में बन चुकी हैं 3 बच्चों की 'मां'
अभिनेत्री श्रीलीला ने हाल ही में एक बच्ची को गोद लिया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बकौल रिपोर्ट्स, साल 2022 में श्रीलीला ने दो विकलांग बच्चों गुरु और शोभिता को भी गोद लिया था। गौरतलब है कि श्रीलीला सिर्फ 23 साल की हैं और उनके पास एमबीबीएस की डिग्री है और वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।