ऐक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हैं गर्भवती, सीरियल 'कुंडली भाग्य' से लिया ब्रेक: रिपोर्ट्स
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या गर्भवती हैं और उन्होंने सीरियल से ब्रेक भी ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल के सेट पर मीडिया के आने पर बैन लगा दिया गया है। गौरतलब है, श्रद्धा ने नवंबर 2021 में नेवी अफसर राहुल नागपाल से शादी की थी।