ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के ज्वेलरी ब्रैंड पर लगा नामी लग्ज़री ब्रैंड के डिज़ाइन कॉपी करने का आरोप
ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के ज्वेलरी ब्रैंड पाल्मोनास पर नामी फ्रेंच लग्ज़री ब्रैंड कार्टियर के डिज़ाइन कॉपी करने का आरोप लगा है। रेडिट यूज़र्स ने दोनों ब्रैंड्स के कुछ प्रोडक्ट्स के डिज़ाइन में समानता दर्शाने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इस मामले पर श्रद्धा और उनके ब्रैंड की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।