बनारस में गंगा आरती में शामिल हुईं ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी, कहा- ईश्वर का हुआ आभास
ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी रविवार को अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचीं और वहां गंगा आरती में शामिल हुईं। इसके अलावा साईं पल्लवी ने अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी ने विज़िटर बुक में लिखा, "आज मां गंगा की आरती के दौरान हमें काशी में ईश्वर के होने का आभास हुआ। यह एक यादगार लम्हा रहेगा।"