कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली ऐक्ट्रेस संचिता उगले को आउटसाइडर होने का मलाल था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "एक आउटसाइडर होने के नाते मेरे लिए फिल्मों में मुख्य भूमिका हासिल करना मुश्किल होगा।" उन्होंने आगे कहा था, "मुझे मुंबई में खर्चे भी मैनेज करने होते हैं इसीलिए...अच्छे रोल्स ढूंढ रही हूं।"