ऐक्ट्रेस संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उन्हें 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे टीवी शो में अपने किरदारों के लिए जाना जाएगा। हाल ही में उन्हें दंगल टीवी के शो 'साजन घर' में देखा गया था। संचिता ने फिल्म 'छावा' में भी काम किया था।