ऐक्ट्रेस स्मृति खन्ना दूसरी बार बनीं मां, बेटी को दिया जन्म
टीवी ऐक्ट्रेस स्मृति खन्ना दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। स्मृति ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमारी बेटी अनायका को एक छोटी बहन चाहिए थी...उसकी इच्छा पूरी हो गई।" उन्होंने कहा, "हमारा परिवार अब पूरा हो गया है।" स्मृति की बेटी का जन्म 5 सितंबर को हुआ।